Navratri 2025: जानें उपवास में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

नवरात्रि 2025 में जानें उपवास के दौरान क्या खा सकते हैं और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। मां दुर्गा की पूजा में सात्विक आहार का महत्व और तामसिक भोजन से बचने के नियम।

Navratri 2023

Navratri 2023

नवरात्रि के नौ दिनों का समय भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर होता है। इस दौरान श्रद्धालु अपनी आस्था और सुविधा के अनुसार उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

आमतौर पर नवरात्रि वर्ष में दो बार मनाई जाती है—पहली चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल) और दूसरी शारदीय नवरात्रि (अक्टूबर-नवंबर)। इन दिनों भक्त सात्विक आहार का सेवन करते हैं और तामसिक भोजन से दूरी बनाते हैं। आइए जानते हैं उपवास के दौरान किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और किनसे बचना जरूरी है।

नवरात्रि में उपवास के दौरान क्या खा सकते हैं?

  • अनाज विकल्प: समा के चावल, कुट्टू का आटा, राजगिरा, साबुदाना, और सिंघाड़े का आटा।

  • सब्जियां: आलू, लौकी, कद्दू, शकरकंद, पालक, खीरा, गाजर और अरबी।

  • फल: सभी मौसमी और ताजे फल।

नवरात्रि में किन चीजों से करें परहेज?

  • सब्जियां: प्याज, लहसुन, भिंडी, बैंगन और मशरूम।

  • अनाज व दालें: गेहूं, चावल, मैदा, सूजी, मकई का आटा और फलियां।

आम दिनों में भी न खाएं ये भोजन

भले ही कोई व्यक्ति उपवास न रखे, लेकिन नवरात्रि के दौरान प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन का सेवन वर्जित माना गया है। मान्यता है कि ऐसे तामसिक भोजन से मां दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं।

Bureau Avatar

The Bureau at Genxsoft.info is a collective of passionate writers and contributors who cover a wide range of topics, including current affairs, sports, entertainment, lifestyle, technology, and more. As a team, the Bureau brings together diverse voices and perspectives, ensuring readers receive well-rounded, timely, and informative content.

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts