Shardiya Navratri 2024: कल से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत, ये है घरों में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, विधि

0

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 03 अक्टूबर से होने जा रही है।

शारदीय नवरात्रि 2024

शारदीय नवरात्रि 2024

Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 03 अक्टूबर से होने जा रही है।

इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिन चलेंगी। चलिए जानते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि में क्या खास रहने वाला है।

चित्रा नक्षत्र में शुरू होंगी शारदीय नवरात्रि

ज्योतिषाचार्य पंडित Praveen Purhit के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरूआत चित्रा नक्षत्र में होने जा रही है। माता रानी की सवारी गज होगी यानि इस मां शारदा गज पर सवार होकर आएंगी।

पूरे नौ दिन की होगी शारदीय नवरात्रि

इस बार शारदीय नवरात्रि में तिथि का क्षय नहीं होगा। यानि शारदीय नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेंगी। 12 अक्टूबर को दशहरा  मनाया जाएगा। जिनके घरों में नवमी पूजन होता है वे इसी दिन यानि 11 अक्टूबर को ही पूजा करेंगे। इसके बाद  दशहरा पूजन होगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *